फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से कश्मीर में 450 करोड़ का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर संभाग में पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने घाटी के व्यापार को बुरी तरह प्रभावित किया है। मेवा सन्नत और कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाला पर्यटन क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। लगभग 450 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के कारण सामान्य जनजीवन पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। चारों ओर पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। सामान्य जीवन पर इस बारिश से बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। स्थानीय कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

सड़कों और दुकानों में पानी भर जाने से व्यापार ठप हो गया है। कश्मीर इकनोमिक अलायंस के चेयरमैन यासीन खान के अनुसार स्थानीय व्यापार में पिछले 4 दिनों में काफी गिरावट दर्ज हुई। व्यापार न के बराबर हुआ है और व्यापारियों को करीब 450 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है, जो काफी बड़ा धक्का है।
विज्ञापन

पर्यटन को धक्का, टूरिस्ट बुकिंग रद कराने लगे

खराब मौसम का पर्यटन क्षेत्र पर भी काफी असर पड़ा है। पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज हुई है। टूर एंड ट्रैवेल एजेंसी चला रहे अहमद मुस्तफा के अनुसार कश्मीर में पैदा हुई इस गंभीर स्थिति के कारण पर्यटन क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है। जो भी पर्यटक कश्मीर घूमने आए थे अधिकतर अपना टूर स्थगित कर वापस रवाना हो गए। इतना ही नहीं जो पर्यटक आने वाले समय में कश्मीर घूमने आने वाले थे, अब वह भी सोच विचार करने लगे हैं।

कई पर्यटकों ने अपनी बुकिंग भी रद्द करवाना शुरू कर दिया है, जिससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा कश्मीर की मेवा सन्नत खासकर सेब की फसल को काफी नुकसान हुआ है। उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर के मेवा उत्पादकों को इस बार सेब की अच्छी पैदावार से काफी उम्मीद थी, लेकिन उनकी उम्मीदों पर भी इस भारी बारिश ने पानी फेर दिया।

सेब की फसल भी प्रभावित

सोपोर फ्रूट ग्रोवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष फैयाज अहमद के अनुसार, इस बार सेब की पैदावार काफी अच्छी थी, लेकिन पहले सेब को स्कैब की बीमारी ने प्रभावित किया फिर ओलावृष्टि ने और अब बाकी काम बारिश कर गई। उनके अनुसार सेब के बाग में बाढ़ का पानी पूरी तरह भरा पड़ा है जिसके कारण पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है। जो भी अब फसल बची है उसकी क्वालिटी सही न होने के कारण दाम सही नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

500 से अधिक शादियां स्थगित

जम्मू-कश्मीर में पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां झेलम नदी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है वहीं घाटी के अधिकांश नाले भी पाने से भर चुके हैं। जलजमाव के कारण घाटी के कई इलाकों में बाढ़ आ चुकी है। बाढ़ और लगातार हो रही बारिश के चलते कश्मीर में जहां जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है, वहीं ऐसी आपदा से शादी के कई समारोह स्थगित करने पड़े हैं। घाटी में पिछले 4 दिनों के भीतर करीब 500 से अधिक शादियां स्थगित कर दी गई हैं।

अब्दुल समद गनई ने भी अपने दो बेटों की शादी खराब मौसम के चलते स्थगित कर दी है। समद के अनुसार ख़ुशी जब सबके साथ मनाई जाए तो ज़्यादा मजा आता हैं, लेकिन अभी जो वर्तमान हालात हैं उसमें कोई खुश नहीं दिख रहा। खराब मौसम के चलते सभी रिश्तेदार तनाव में हैं, इसलिए ऐसे में शादी करना अच्छा नहीं।

घाटी में शादियों का समय हालांकि मई महीने से ही शुरू होता है पर सितंबर सबसे अच्छा समय माना जाता है, जिसके कारण इस माह शादियों की संख्या बाकी महीनों से ज़्यादा होती है पर मौसम के खराब मिजाज ने इन पर काफी प्रभाव डाला हैं। कुबान अली जिसकी बेटी की शादी 5 सितंबर को होने वाली थी, के अनुसार मेरी बेटी की शादी थी, पर मौसम खराब है इसलिए शादी स्थगित करनी पड़ी। इससे काफी नुकसान हुआ है, पर कुदरत के साथ कोई झगड़ा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें