फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने पहले ही घराना से मुंह फेर गए मेहमान

Sun, 21 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य क्रम की पटरी से उतरा मौसम का मिजाज इस बार प्रवासी पक्षियों को भी रास नहीं आया है। शिद्दत की सर्दी तलाशने हर साल घराना वेटलैंड पहुंचने वाले प्रवासी पक्षियों ने इस बार अपना तीन महीने का प्रवास पूरा करने से पूर्व ही किसी अन्य पड़ाव को कूच कर दिया है।
विज्ञापन


कायदे से प्रवासी पक्षी फरवरी में यहां से रवाना होते हैं, लेकिन इस बार जनवरी के पहले सप्ताह में ही मेहमान घराना छोड़ कर चले गए। वन्यजीव विभाग इस बार सामने आईं मौसम की अप्रत्याशित परिस्थितियों को जिम्मेवार मान रहा है।

जम्मू संभाग के घराना वेटलैंड में सर्दी का सीजन दर्जनों प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है। साइबेरिया सहित देश और दुनिया के बाकी हिस्सों से लगभग सात हजार पक्षी घराना वेटलैंड आकर महीनों अठखेलियां करते हैं।
विज्ञापन


घराना की परिस्थितियां प्रवासी पक्षियों को खूब पसंद आती रही हैं, जिसकी वजह से लगभग तीन महीने तक घराना मेहमान पक्षियों से चहकता रहता है। वन्यजीव विभाग ने इस बार पक्षियों की 33 प्रजातियों को स्पॉट किया, लेकिन फरवरी के बजाय जनवरी के पहले सप्ताह ही पक्षियों की संख्या में कमी ने हैरत में डाल दिया।

डीएफओ वाइल्ड लाइफ जम्मू ललित शर्मा के अनुसार सर्दी के सीजन में धुंध और कड़ाके की ठंड का माहौल प्रवासी पक्षियों को यहां आकर्षित करता है। वहीं सर्दी के सीजन की बारिश से वेटलैंड की प्राकृतिक रूप से रिचार्जिंग होती है। दोनों ही क्रम इस बार बुरी तरह से प्रभावित हुए है।

हालांकि विभाग ने घराना वेटलैंड में इस बार तैंतीस प्रजातियों की मौजूदगी को रिकार्ड किया है, लेकिन उनकी संख्या बेहद कम रह गई है। प्रवासी पक्षियों में साइबेरियन क्रेन, बार हैडेड गीज, पिंटेल, कामन टील, कामन कूट सहित तैंतीस प्रजातियां स्पॉट की गई थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें