फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार कश्मीर का मशहूर ट्यूलिप गार्डेन

Sat, 01 Apr 2017 01:01 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर घाटी की सुंदरता में चार चांद लगाता एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डेन शनिवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार 15 लाख से अधिक ट्यूलिप के फूल खिले हैं, जिनकी 50 से अधिक प्रजातियां यहां देखी जा सकती हैं। 
विज्ञापन


डायरेक्टर फ्लोरिकल्चर मोहम्मद हुसैन मीर के अनुसार एक अप्रैल से ट्यूलिप गार्डन को औपचारिक तौर पर पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। इसके साथ ही 15 दिन के ट्यूलिप फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक कश्मीर की ओर आकर्षित हो सकें।

इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। करीब 10 विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे। दिल्ली से कश्मीर की यात्रा पर पहुंचे पर्यटक महेश जायसवाल ने बताया कि हसीन वादियों में इन नजारों का गवाह बनना अपने आप में अलग है। यह किसी सौगात से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थलों में शुमार है ट्यूलिप गार्डेन

ट्यूलिप गार्डेन - फोटो : फाइल फोटो
करीब पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि पर खिलखिलाते ट्यूलिप के बल्ब लगाने के लिए बीते वर्ष नवंबर से ही गुड़ाई का काम शुरू हो गया था। तैयारियां स्कास्ट के वैज्ञानिकों की देखरेख में गई हैं। इस बार हॉलैंड के विशेषज्ञ जॉन नीले से भी गार्डेन के सौंदर्य में सुधार के लिए सलाह ली गई है।

हॉलैंड ट्यूलिप के लिए मशहूर है और ट्यूलिप का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर भी है। यहीं से ट्यूलिप मंगवाए जाते हैं। हालांकि अब विभाग हॉलैंड के एक्सपर्ट की मदद से ट्यूलिप के बल्ब को घाटी में ही उगाने पर काम कर रहा है। 

ट्यूलिप गार्डेन कभी सिराज बाग के नाम से जाना जाता था। इसे सबसे पहले वर्ष 2008 में लोगों के लिए खोला गया था। ट्यूलिप गार्डेन के नजदीक बोटानिकल गार्डन, चश्मा शाही, परी महल भी है, जिसे पर्यटक देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें