फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्यूलिप गार्डन लोगों के लिए आज हो जाएगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर की डल झील के किनारे जबरवन पहाड़ियों के दामन में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को 21 अप्रैल को लोगों के लिए बंद कर दिया जाएगा। फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक ने जारी निर्देश में कहा कि बाग को 21 अप्रैल से लोगों के लिए बंद कर दिया जाए। बता दें कि बाग में इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक पर्यटक आया है, क्योंकि पिछले एक महीने से अधिक समय में विभिन्न देशों और राज्यों के 3.8 लाख से अधिक लोगों ने बगीचे का दौरा किया। बता दें कि इस वर्ष पिछले वर्ष का भी रिकॉर्ड टूटा है जब 3.60 लाख लोग ट्यूलिप गार्डन घूमने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें