फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार आंतकियों के निशाने पर सेब से भरे ट्रक, सोपोर में सेब की पेटियों में लगा दी आग

Fri, 18 Oct 2019 12:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की। यहां शुक्रवार को आतंकवादियों ने सेब की पेटियों में आग लगी दी। सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने में सफलता पाई। बताया जा रहा है इस दौरान पांच से छह पेटियों में रखे सेब जलकर राख हो गए।

विज्ञापन

बता दें कि दक्षिण कश्मीर में आतंकी नए सिरे से सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को आतंकियों ने शोपियां जिले में पंजाब निवासी सेब व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों की गोली से एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इससे पहले पुलवामा में आतंकियों ने सुबह एक ईंट भट्टा मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को शोपियां के सिंधु सरमाल इलाके में ही आतंकियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ड्राइवर घटना के समय ट्रक पर सेब लाद रहा था।   
विज्ञापन


माना जा रहा है कि आतंकी दहशत फैलाने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले सप्ताह शनिवार को श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें एक महिला समेत सात लोग घायल हुए थे। पांच अक्तूबर को अनंतनाग में डीसी कार्यालय के बाहर भी ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें 14 लोग घायल हुए थे।

इससे पहले 28 सितंबर को श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ  की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था। इसी दिन रात में आतंकियों ने हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू को घायल कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें