सांबा। पुलिस ने थाना सांबा के तहत एक बड़े तस्करी प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने 31 पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाकर वाहन को जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार कठुआ की ओर से आ रहे एक ट्रक (पंजीकरण संख्या पीबी13बीसी-4295) में अवैध रूप से पशु ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर थाना प्रभारी सांबा की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने सिडको चौक हाईवे पर नाका लगाया और संदिग्ध ट्रक को रोका। जांच के दौरान ट्रक में 31 पशु क्रूर तरीके से बंधे हुए मिले, जिन्हें बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान तस्कर भागने में सफल रहा, लेकिन ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद