फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग गुरु शिष्य के मध्य एक बाहरी संवाद और साधना आंतरिक संवाद : आशुतोष महाराज

Mon, 02 Oct 2023 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में त्रिकुटा नगर प्रवीण कॉलोनी के सत्संग आश्रम में रविवार को सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी सुचेतानंद के शिष्य आशुतोष महाराज ने कहा कि शास्त्रों में गुरु सत्ता की महिमा को नेति नेति कहा गया है। ईश्वर दर्शन आध्यात्मिक पथ पर मनुष्य की आरंभिक अवस्था है, जिसके लिए पूर्ण सतगुरु की कृपा नितांत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास एक साधक के गहने हैं, जो उसे सुंदर आत्मिक स्वरूप प्रदान करते हैं। साधक का विश्वास चट्टान से भी मजबूत होता है। श्रद्धा विश्वास की मजबूत डोर ही एक साधक को मंजिल प्राप्ति में अत्यंत सहायक है। गुरु वचनों को जीवन में धारण करते हुए सत्संग, सेवा, साधना, सुमिरन को प्राथमिकता देकर ही एक साधक श्रद्धा विश्वास को दृढ़ करता है और पूर्णता को भी प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग गुरु शिष्य के मध्य एक बाहरी संवाद और साधना एक आंतरिक संवाद है। कार्यक्रम के दौरान स्वामी हरिदासानंद, महात्मा गुरप्रीत, सुनील ने मधुर भजनों का गायन किया। कार्यक्रम समापन के बाद संगत के लिए लंगर भंडारा भी लगाया गया। स्वामी हरिदास इस अवसर पर स्वामी ने आगामी दिनों में 10 से 14 तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक शिव शक्ति रिजॉर्ट बिश्नाह में आयोजित होने वाले श्री शिव कथा के आयोजन में सभी श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए भी सूचित किया। इस आयोजन में डॉ. स्वामी सर्वेश्वर देश-विदेश में कथा वाचन करने करते हुए बिश्नाह में कई साधुओं के साथ पधार रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें