फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: माच्छिल में प्राकृतिक गुफा में बनाया था ठिकाना, हथियार व गोला बारूद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। कुपवाड़ा पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान में माच्छिल सेक्टर के पॉशमार्गी इलाके से एक प्राकृतिक गुफा में छिपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। हथियारों का यह जखीरा सीमा पार से लाया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने खुफिया इनपुट के आधार पर इलाके में शनिवार दोपहर एक तलाशी अभियान चलाया गया। जहां एक प्राकृतिक गुफा में बनाए गए आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर वहां से एक एके राइफल, चार एके47 मैगजीन, दो यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर), दो हथगोले, 26 यूबीजीएल ग्रेनेड, 2088 राउंड, एक साइलेंसर, 900 ग्राम पोटेशियम नाइट्रेट, 20 नंबर 27 डेटोनेटर, तार के साथ 19 वाणिज्यिक डेटोनेटर, दो बूस्टर चार्ज, दो विस्फोटक उपकरण, 10 संशोधित तंत्र उपकरण, चार 9वी बैटरी, एक आईकॉम रेडियो सेट बरामद किय गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें