संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान प्रवीण कॉलोनी, त्रिकुटा नगर में शुक्रवार को भजन संकीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी हरिदासानंद ने प्रवचन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि हमें बाहरी दुनिया से जुड़े रहने की चिंता है, लेकिन भीतर की दिव्यता से जुड़ने की कोई चिंता नहीं है। खुद को परमात्मा से जोड़ना ही जीवन का उद्देश्य है। लेकिन, इस पर तो चिंतन ही नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि भौतिक जगत में उन्नति करना बुरी बात नहीं है, परंतु अध्यात्मिकता से दूरी रखना सही नहीं है। क्योंकि, इसी से जीवन सफल होगा। वहीं, स्वामी सुचेतानंद, महात्मा रमनदीप, महात्मा गुरुप्रीत और सुनील ने भजन गायन कर संगत को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के समापन पर संगत के लिए लंगर लगाया गया।