फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भलवाल में 20 हजार करोड़ से बसेगा छोटा शहर, रिहायशी-वाणिज्यिक परिसर के अलावा स्कूल व अस्पताल होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश वालिया
विज्ञापन

जम्मू। अब भलवाल में रिंग रोड के किनारे छोटा शहर बसाने की तैयारी है। सात किलोमीटर इलाके का सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर और अन्य काम आरंभ होंगे। शहरी विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से सर्वे हो रहा है। परियोजना पर 20 हजार करोड़ खर्च होने है। छह हजार कनाल भूमि पर लोगों को आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। जेडीए और हाउसिंग बोर्ड संयुक्त रूप से तीन-तीन हजार कनाल पर निर्माण कार्य करेंगे।
ऐसा करने की नौबत इसलिए आई है कि मौजूदा समय में जम्मू शहर बेतरतीब ढंग से बस रहा है। रिहायशी इलाकों के साथ वाणिज्यिक गतिविधियां चल रही हैं। अस्पताल, स्कूल और अन्य सुविधाएं दूर हैं। इसके अलावा पुराने शहर में बदलाव कर आधुनिक बनाना मुख्य चुनौती है। इसलिए छोटा शहर भलवाल में बसाया जाएगा। यहां आवासीय, वाणिज्य, पार्क, कार्यालय समेत अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं अलग-अलग मिलेंगी। सड़क किनारे हाई स्टैंडर्ड बाहु मंजिला इमारतों का निर्माण होगा। सुविधाएं देने के लिए लेआउट तैयार किया जाएगा, जिसके हिसाब से टाउनशिप बनेगी। काम में उच्च स्तरीय मानकों को ध्यान में रखा जाएगा। टाउनशिप स्थापित होने से 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलने का दावा है।
विज्ञापन

तीन दशक में पहली बार बड़ी आवासीय कॉलोनी बनाने की योजना
प्रस्तावित टाउनशिप वाणिज्यिक, संस्थागत उपयोग सहित सभी आधुनिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं से लैस होगी। आजीविका के अवसरों का भी ध्यान रखा जाएगा। तीन दशकों में पहली बार होगा कि जेडीए और हाउसिंग बोर्ड जम्मू शहर में इस तरह की आवासीय कॉलोनी विकसित करेगा। प्रस्तावित टाउनशिप जम्मू शहर के विस्तार की जरूरतों को पूरा करेगी।
विज्ञापन



नए शहर को बसाने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है। इसके बाद डिजाइन तैयार किया जाएगा और काम आरंभ होगा। बीस हजार करोड़ रुपये परियोजना पर खर्च किए जाएंगे। जेडीए भी काम करेगा।
- शबीर हुसैन, एमडी, हाउसिंग बोर्ड


टाउनशिप निर्माण का काम हाउसिंग बोर्ड करवा रहा है। अगर जेडीए को जहां काम करना होगा, उस पर होगा।
- शिव कुमार, वाइस चेयरमैन, जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें