फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में सेना के शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 09 Jun 2019 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों के साथ लोहा लेते हुए शहीद हुए सेना के पैरा कमांडो को श्रीनगर स्थित सेना की 15वीं कोर मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


इस अवसर पर कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लो ने शहीद जवान को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे।

सेना के प्रवक्ता के अनुसार शहीद पैरा कमांडो करमजीत सिंह शोपियां जिले के यारवन जंगल क्षेत्र में सेना द्वारा शुक्रवार को आतंकियों के खिलाफ  चलाए गए ऑपरेशन का हिस्सा थे।
विज्ञापन


उन्हें उस समय गोली लगी जब वह ऑपरेशन साइट से लौट रहे थे। घायल अवस्था में उन्हें शुरुआती चिकित्सा देने के बाद श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

शहीद पैरा कमांडो 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वह पंजाब के रूपनगर जिले की चमकौर तहसील के हाफि जाबाद गांव के रहने वाले थे। अब परिवार में मां और दो बहनें हैं।

शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें