फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में शहीद हुए जवान को नम आंखों से श्रद्धांजलि

Sun, 24 Jul 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
शहीद को श्रद्धांजल‌ि देते सेना के जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकी घुसपैठ को नाकाम बनाने वाले शहीद सिपाही नायक अनूप कुमार थापा को सेना ने श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन


चिनार कोर बादामी बाग में लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने जवान के कार्य की सराहना की और शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव दत्ताकाली मंदिर देहरादून भेजा। 

सेना के अनुसार नायक अनूप कुमार स्पेशल आपरेशन ग्रुप के सदस्य थे। ग्रुप ने कुछ आतंकियों को एलओसी के पास देखा और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। फायरिंग में अनूप कुमार को गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल होने के बाद भी वे आतंकियों से लोहा लेते रहे। वारदात के बाद आतंकी फरार हो गए और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। अनूप कुमार को घटनास्थल पर ही मरहम पट्टी की गई। जब अनूप को अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा था, तो उनकी मौत हो गई।

अनूप कुमार ने 19 साल की उम्र में सेना ज्वाइन की थी और मौजूदा समय में वे 41 वर्ष के थे। उनके पीछे पत्नी नूतन थापा, दस और तीन साल के दो बेटे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें