रियासी। बाबा भीम साहेब अंबेडकर की जन्म उत्सव पर अरनास में भाजपा कार्यकर्तायों ने सामाजिक दूरी बना कर उनके फ़ोटो पर पुष्प चढ़ाते हुए श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस मौके पर हाथों से घरों में बनाये गए 55 सौ मास्क भी प्रमुख लोगो को दिए गए जोकि बाद में इनको अपने अपने इलाकों में ग्रामीणों में बाटेंगे। आने वाले दिनों में ग्यारह हजार और मास्क लोगो को दिए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान कुलदीप राज दुबे ज़िला महासचिव रमन कुमार शर्मा मंडल प्रधान संजय कुमार सिंह उपप्रधान सुखदेव सिंह वरिष्ठ नेता चरण कुमार मजूद रहे। वही भाजपा के पूर्व वितराज्यमंत्री अजय नंदा व नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व मंत्री जगजीवन लाल ने अपने घर में बाबा साहेब के फोटो पर फूल चढ़ा कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी। लोगो को सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखने को कहा गया।
फ़ोटो पर फूल चढ़ाते हुए भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
फ़ोटो पर फूल चढ़ाते हुए भाजपा कार्यकर्ता।