फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा हमला: अधिकारियों और जवानों ने नम आंखों से दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Tue, 05 May 2020 11:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते अधिकारी व जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सोमवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए। आज यानी कि मंगलवार को श्रीनगर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना के अधिकारी व जवान मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 


बता दें कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया था। कार सवार दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में सीआरपीएफ के अश्वनी कुमार यादव, सी चंद्रशेखर और संतोष कुमार मिश्रा शहीद हो गए थे। चार अन्य जवान घायल भी हुए हैं।

इस घटना के बाद सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को तलाशने के लिए एक तलाशी अभियान भी शुरू किया गया। सूत्रों के अनुसार इस इलाके से सटे क्रालगुंड इलाके का एक आतंकी घनी भाई क्रालगुंड और आस-पास के इलाकों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। उसने कुछ साल सक्रिय रहने के बाद सरेंडर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें