बलिदानी गायकर संदीप पांडुरंग
- फोटो : @prodefencejammu
जम्मू के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा-छात्रू के घने जंगलों में सुरक्षाचलों और आतंकवादियों के बीच वीरवार सुबह भीषण मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया, जबकि अन्य दो घायल हैं। किसी आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। सेना के अनुसार, ऑपरेशन त्राशी जारी है बलिदानी संदीप। ग्रत और तीन से चार आतंकियों को घेर रखा है। घिरे आतंकियों में पाकिस्तानी आतंकी कमांडर सैफुल्ला बलूची भी हो सकता है।
बलिदानी गायकर संदीप पांडुरंग
- फोटो : @prodefencejammu
इन पर हेलिकॉप्टर और डोन से नजर रखी जा रही है। यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू संभाग में आतंकियों से पहली बड़ी मुठभेड़ है। सूत्रों के अनुसार, सेना और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शरी और मंडाल डोक के घने जंगल में तलाशी अभियान (ऑपरेशन त्राशी) शुरू किया। घेरा सख्त होता देख सोन्नार नाले के पास छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दोनों तरफ से भारी गोलाबारी शुरू हो गई। देर रात तक आतंकियों को घेरे जाने की सूचना है।
बलिदानी गायकर संदीप पांडुरंग
- फोटो : @prodefencejammu
ऑपरेशन सिंदूर के बाद की कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद घाटी के पुलवामा व शोपियां में दो ऑपरेशन चलाकर छह आतंकियों को ढेर किया गया था। इसके बाद जम्मू संभाग में यह पहली बड़ी मुठभेड़ है। छात्रू का जंगल बेहद घना है। ऐसे में सुरक्षाबलों के सामने बड़ी चुनौती आतंकियों को ट्रैक करने की भी है।
बलिदानी गायकर संदीप पांडुरंग
- फोटो : @prodefencejammu