फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की शहादत का जल्द लिया जाएगा बदला-आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सोपोर में शनिवार को आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के तीन जवानों को रविवार को हुमहामा में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आईजी राजेश यादव (सीआरपीएफ, कश्मीर ) ने मीडिया से मुखातिब होते कहा कि सुरक्षा एजेंसियां हमले की जांच कर रही हैं। बहुत जल्द इसका बदला लिया जाएगा। पूरे कश्मीर में लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। हमारे जवान डटे हुए हैं।
विज्ञापन

क्या लॉकडाउन लागू करने और कोरोना से लड़ने में आतंकवाद विरोधी अभियान प्रभावित हुआ के सवाल पर आईजी ने कहा कि हाल के दिनों में पुलवामा और शोपियां में कई सफल ऑपरेशन अंजाम दिए गए। कश्मीर में पिछले 30 वर्षों से आतंकवाद चल रहा है। सीआरपीएफ सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां पेशेवर रूप से इससे निपटने में सक्षम हैं। सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से कुछ निश्चित दिशाओं पर काम कर रही हैं। इससे पहले आतंकी हमले में शहीद हुए तीनों जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कई अधिकारियों के अलावा उप राज्यपाल के सलाहकार बसीर खान भी मौजूद थे।
-सलाहकार ने सोपोर का किया दौरा
राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने रविवार को सोपोर का दौरा कर हमले के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने सुरक्षा बलों को आतंकियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी। साथ ही जवानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें