बिलावर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिलावर पुलिस ने बुधवार को कई मार्गों पर नाके शिकंजा कसा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मांडली फिंतर और देवल में वाहनों की जांच की और बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाने वाले 12 लोगों के कोर्ट चालान काटे। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी।