सांबा सिडको के प्रथम फेज में कारखने को लगी आग से हुआ नुक्सान
- फोटो : SAMBA
सांबा। कस्बे के प्रथम फेज स्थित शिवा फूड इंडस्ट्री में मंगलवार की रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार सिडको के प्रथम फेज में रस व बेकरी बनाने वाली शिवा फूड इंडस्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। प्रबंधक अनिल अबरोल के अनुसार आग लगने की सूचना तत्काल ही फायर ब्रिगेड को दी गई जब तक दमकल विभाग का दस्ता पहुंचता, कारखाने में लगी आग से काफी नुकसान हो चुका था। फायर दस्ते को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।