विजयपुर। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने पौधरोपण किया। शुक्रवार को विजयपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से भी पौधे लगाओ मुहिम शुरू की गई है। हम सभी को हर साल कम से कम दस पौधे लगाने चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि इस समय बरसात का मौसम है। इस समय हमें पेड़ लगाने चाहिए। सरकार भी मुहिम चला रही है कि स्कूल, कॉलेज व खाली पड़ी जमीनों पर जितना हो सके पौधे लगाए जाएं। ताकि आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन की कमी न हो। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भी पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। क्योंकि इस समय देश में प्रदूषण बहुत तेजी से फैल रहा है। पौधे लगाने के बाद प्रदूषण में काफी कमी आएगी। इस दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य सरदार फतेह सिंह, एसडीएम विनय कुमार और स्कूल स्टाफ भी मौजूद था।