फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग पेड़-पौधों की उपयोगिता समझने को तैयार नहीं

विज्ञापन
विजयपुर में सरपंच बिजय कुमार पौधे लगाते हुए।
विज्ञापन
विजयपुर। चक सलारिया के सरपंच विजय कुमार बाबा ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे वितरित किए। सरपंच ने कहा कि वृक्ष हैं तो जीवन है, लेकिन इस हकीकत को जानकर भी अपने स्वार्थ में अंधे होकर पेड़-पौधों की उपयोगिता को समझने के लिए लोग तैयार नहीं हैं। लगातार उन पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। यहीं वजह है कि प्रदूषण का पैमाना हर साल बढ़ रहा है। विजय कुमार बाबा जो पेड़-पौधों एवं हरियाली बचाने के लिए एक मुहिम में लगे हैं। आदमी के हृदय तक पेड़-पौधों की खामोश भाषा पहुंचे और समझे कि बिना पेड़ मानव जीवन सूना है। उन्होंने बताया कि छह साल से वे मुहिम चला रहे हैं। क्षेत्र के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का संकल्प भी दिलाया है। समाज के प्रति उनका लगाव हमेशा रहता है वे पौधे बांटने व पौधरोपण के साथ उनकी रक्षा करने का संकल्प भी दिलाते हैं और अब तक हजारों पौधे वितरित कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें