दरमाड़ी हॉयर सेकेंडरी स्कूल में पौधारोपण अभियान चला व रैली निकाल जागरूक किया गया।
रियासी। जिला के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दरमाड़ी में वीरवार को एक पौधरोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम पर चलाया गया। स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक शौकत अली की देखरेख में तीस विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी दीपक गुप्ता के दिशा-निर्देश पर चलाए गए अभियान में मास्टर बलवंत सिंह भी शामिल हुए। संवाद