सुबह करीब पांच बजकर 30 मिनट पर कठुआ-लखनपुर के बीच मालगाड़ी ट्रैक से उतर गई। रेलवे टीम यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी है। मालगाड़ी जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू से पंजाब जा रही एक मालगाड़ी कठुआ जिले के लखनपुर में पटरी से उतर गई। राहत कार्य जारी है। रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे ट्रैकमैन राम बहादुर ने कहा, "बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे सारा मलबा ट्रैक पर आ गया। इस वजह से ट्रेन पटरी से उतर गई।"
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजकर 30 मिनट पर कठुआ-लखनपुर के बीच मालगाड़ी ट्रैक से उतर गई। रेलवे टीम यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी है। मालगाड़ी जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही थी।