जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक पेड़ मांग के नाम कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण करते एनएचएआई के पदा
- फोटो : Self
-जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चिनैनी-नाशरी हिस्से में फलदार और सजावटी पौधे लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नेशनल हाईवे पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर फलदार और सजावटी पौधे रोपे जा रहे हैं। बुधवार को अभियान के तहत चिनैनी-नाशरी प्रोजेक्ट के हिस्से पर पौधरोपण किया गया।
इस पहल के तहत प्रोजेक्ट कॉरिडोर में हरियाली बढ़ाने के लिए 250 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ईश गुप्ता ने हिस्सा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को पाैधे बांटे। उन्होंने अपनी मां के नाम पाैधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने हवा की गुणवत्ता सुधारने, जैव विविधता बढ़ाने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में पौधे लगाने के महत्व पर जोर दिया। कहा, सामूहिक प्रयासों से एक साफ-सुथरा, हराभरा और अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।