ज्यौड़ियां। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ट्रेजरी अधिकारी खौड़ पवन सलारिया, प्रधानाचार्य सरकारी हाई स्कूल खौड़ निर्मल कांत, ट्रेजरी स्टाफ, स्कूल स्टाफ और सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल के छात्रों की तरफ से सोमवार को सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसकी जानकारी ट्रेजरी अधिकारी पवन सलारिया ने दी। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पौधे लगाये गए। संवाद