फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न पंचायतों में 31000 पौधे लगाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने मंगलवार को वन, बागवानी और सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने उन्हें विभाग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण किया जाए। सभी पंचायत के सरपंचों और पंचों के साथ योजना बनाई जाए कि कहां-कहां पर पौधरोपण की जरूरत है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चौकी चौरा के गांव संडल के 20 हेक्टेयर जमीन पर 6000 के करीब पौधे लगाए जाएंगे। घार पंचायत की 20 हेक्टेयर जमीन पर 6500 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा चगयाल गांव में भी 6000 पौधे लगाए जाएंगे। सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कयूर पंचायत में 6000 और कठार पंचायत में 6500 पौधे लगाए जाएंगे। बैठक में रेंज अफसर पवन शर्मा, बागवानी विभाग के एचओडी सुनील गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें