फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मुख्य बस स्टैंड से गुजरेंगी सभी मिनी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के दुकानदारों का शिष्टमंडल शुक्रवार को नगर कमेटी के प्रधान उमाकांत से मिला। व्यापार मंडल के प्रधान सुमित वर्मा की अध्यक्षता में पहुंचे दुकानदारों ने मांग की कि बिलावर में चलने वाली सभी मिनी बसें पुराने बस अड्डे से गुजरें, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि कई सवारियां हर दिन बस स्टैंड पर पहुंचती हैं, जिन्हें सामान उठाकर सीढ़ियों के नीचे जाकर या फिर कटली मोड़ से मिनी बसों में बैठना पड़ता है। बस स्टैंड पर लोग कई प्रकार के कामकाज के साथ दुकानों से खरीदारी भी करते हैं। बसों की सुविधा प्रभावित होने से उन्हें बहुत परेशानियां सहनी पड़ती हैं। उन्होंने नगर कमेटी से मांग की कि बिलावर में चलने वाली सभी मिनी बसों को मुख्य बस स्टैंड से आने जाने की अनुमति दी जाए।
इस पर नगर कमेटी के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सोमवार से सभी मिनी बसें मुख्य बस स्टैंड से होकर गुजरेंगी। इस मौके पर पार्षद जगमोहन गुप्ता, दुकानदार पुष्पेंद्र गुप्ता, अमन, नगर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, दुकानदार कमल किशोर, जुगल गुप्ता, बिल्लू ढाबे वाला, सहित कई दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें