बिलावर। उपमंडल के दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों ने सरकार से आरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। सरपंच मक्खन सिंह, समाजसेवी सुरजीत सिंह, कटली निवासी संजय कुमार ने बताया कि दूरदराज के मलाड, मडून, और अन्य इलाकों के लोग कटली तक पैदल यात्रा करने को मजबूर हैं। लोगों को घरों से जिला मुख्यालय पहुंचने में पूरा दिन निकल जाता है। छह वर्ष पूर्व सरकार ने कठुआ से कटली के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। लेकिन, कुछ दिनों बाद उसे बंद कर दिया गया। लोगों ने सरकार से मांग की है कि दूरदराज के हजारों लोगों की सुविधा के लिए जल्द कठुआ से कटली के लिए आरटीसी बस सेवा शुरू की जाए। संवाद