फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू, कठुआ, सांबा जिले में रहेगा चक्का जाम, नहीं चलेंगे यात्री वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू जिले में ई-बसों के अनुशासनहीन संचालन पर बिफरे ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन

- 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा, कैसे पहुंचेंगे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू शहर में ई-बसों के अनुशासनहीन संचालन के खिलाफ ट्रांसपोर्टर वीरवार को जम्मू, सांबा और कठुआ जिले में चक्का जाम करेंगे। ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्टर वेल्फेयर एसोसिएशन ने हड़ताल की काॅल दी है। इससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि वीरवार को दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा भी हैं। ऐसे में बच्चे समय पर परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाएंगे।
बुधवार को जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने वेयर हाउस में प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने अपनी बसें बीच सड़क में खड़ी कर दीं और ई-बसों के संचालन पर विरोध जताया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि जम्मू शहर में स्मार्ट सिटी के तहत ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों को ऐसे रूट पर चलाया जा रहा है, जहां पहले से ही यात्री वाहनों की संख्या अधिक है, जबकि इनका परिचालन ऐसे रूट पर होनी चाहिए था, जहां यात्री वाहनों की कमी है। प्राइवेट बसें समय सारणी के तहत चलती हैं, लेकिन ई-बसों का संचालन मनमर्जी से किया जा रहा है। संचालन का कोई समय तय नहीं है। इससे ट्रांसपोर्टरों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय चिब ने कहा कि सरकार से मांग की गई थी कि ई-बसों का संचालन उन रूट पर किया जाए, जहां निजी यात्री वाहन नहीं हैं। ई-बसों का संचालन ऐसे रूट पर हो रहा है, जहां पहले से यात्री वाहनों की संख्या ज्यादा है। हमारा स्पष्ट मत है जब तक कोई फैसला नहीं होता, हड़ताल वापस नहीं लेंगे। बैठक में अगर कोई सकारात्मक फैसला आएगा तो प्रदेश व्यापी हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को जम्मू, सांबा और कठुआ चक्का जाम रहेगा। इसमें बसों का संचालन नहीं होगा। सुबह 11:30 बजे जीएमसी के आयुक्त के साथ बैठक है। इसमें होने वाले फैसले के बाद आगे की रणनीति को तय किया जाएगा। स्कूलों के लगे वाहन नियमित संचालन करेंगे। अगर कई जरूरत होगी तो ट्रांसपोर्टर अपने वाहन देंगे।
अजीत सिंह, चेयरमैन ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें