फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में नई परिवहन नीति लाने की मांग

विज्ञापन
श्रीनगर नागरिक सचिवालय में ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिले ट्रांसपोर्टर, कहा, ई-रिक्खा पर कसी जाए नकेल, रूट निर्धारित किए जाएं
विज्ञापन


जम्मू। प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों ने वीरवार को श्रीनगर नागरिक सचिवालय में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जल्द नई परिवहन नीति लाने की मांग की। ई-रिक्शा पर नकेल कसने के साथ उनके लिए रूट और जोन निर्धारित करने की भी गुहार लगाई। यात्री किराये में 35 प्रतिशत तक वृद्धि की मांग की गई।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि प्रदेश में उचित परिवहन नीति नहीं होने के कारण नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। खासतौर पर ई रिक्शा का चलन बढ़ने से अव्यवस्था बढ़ रही है। यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित रूट पर ही ई रिक्शा चलें। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर संभाग के दूरदराज क्षेत्रों से वाहनों को फिटनेस के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है। इसमें कई रूटों पर यह 40 से 50 किमी का सफर है। इसके लिए कस्बों तक ही फिटनेस की सुविधा दी जाए। मौके पर ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन कर्ण सिंह वजीर, प्रधान विजय सिंह चिब, लाभ सिंह, मोहम्मद यूसुफ, माजिद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें