फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू बंद को ट्रांसपोर्टरों का समर्थन नहीं, नियमित रूप से चलेंगे यात्री वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने 29 अगस्त को बार एसोसिएशन के प्रस्तावित जम्मू बंद का समर्थन नहीं दिया है। इसलिए सोमवार को जम्मू में मेटाडोर, बसें और ऑटो नियमित रूप से चलेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें बस, मिनी बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। अजीत सिंह ने जम्मू बंद को समर्थन देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरों के विभिन्न मुद्दों पर सरकार से वार्ता चल रही है। कोविड के दो साल बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। इस समय मचैल यात्रा, श्री वैष्णो देवी यात्रा और मणि महेश यात्रा चल रही है। ऐसे में बंद का समर्थन करना मुमकिन नहीं है। 29 अगस्त को सभी तरह के यात्री वाहन नियमित रूप से चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें