लद्दाख संभाग के कारगिल में वीरवार को बंद का आह्वान किया गया था। कारगिल के लोगों का आरोप है कि लेह में कारगिल के ड्राइवरों की वहां के कुछ शरारती तत्वों द्वारा मारपीट की गई।
सभी दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं, सड़कों पर वाहन भी नहीं चले। बंद का आह्वान टैक्सी यूनियन कारगिल द्वारा किया गया था जिसका समर्थन लगभग सभी संस्थानों द्वारा किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार लेह के कुछ स्थानीय लोगों द्वारा जिनमें अधिकतर वहां के ड्राइवर थे। कारगिल के कई टैक्सी ड्राइवरों को पीटा। इस दौरान कई घायल हुए जबकि कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। जबकि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नशे की हालत में कारगिल के ड्राइवरों की पिटाई की है। फिलहाल संबंधित अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है।