प्रशासन को दस दिन का समय दिया, मांग नहीं मानने पर बोलेंगे हल्ला
जम्मू। शहर में ई-रिक्शा के सुचारू परिचालन के लिए 75 रूट तय किए गए थे। डीसी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अंदरुनी इलाकों में ई-रिक्शा का परिचालन करने की मंजूरी दी थी। इसके बावजूद ई-रिक्शा चालक मनमाने रूट पर दौड़ रहे हैं। इसके खिलाफ ट्रांस मिनी बस यूनियन ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। यूनियन ने प्रशासन को दस दिन तक समय दिया है।
शुक्रवार को यूनियन के अध्यक्ष विजय चिब ने कहा कि ई-रिक्शा के मनमाने परिचालन के कारण मेटाडोर और ऑटो रिक्शा का कारोबार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने ई-रिक्शा के रूट तय किए थे, लेकिन चालक उसका पालन नहीं कर रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर प्रमुख मार्ग पर परिचालन हो रहा है। जबकि ई-रिक्शा शुरू करने का उद्देश्य उन रूट पर कनेक्टिविटी देना था जहां पर नहीं है। उन्होंने कहा कि 1999 के एसआरओ 65 के तहत लंबे समय से जो परमिट रिन्यू नहीं हुए उन्हें रिन्यू किया जाना है, लेकिन सरकार ने आदेश जारी कर रिन्यू के लिए समय निर्धारित किया। ब्यूरो