लोग बोले- हर बार बरसात में आती है परेशानी, स्थायी समाधान नहीं कर पाया प्रशासन
सांबा। मानसर मार्ग पर मलबा जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी बनी रहती है। स्थानीय निवासी नरेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, नरेश, कुलदीप राज, डूंडा राम आदि ने बताया कि सांबा-मानसर मार्ग पर दबोह में हल्की बारिश होने पर भी नाले से मलबा सड़क पर पहुंच जाता है। शुक्रवार सुबह भी बारिश के बाद मार्ग अवरुद्ध होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मशीनरी की मदद से मलबे को हटाया गया। करीब एक घंटे तक यातायात बंद रहा। लोगों के अनुसार हर बार बरसात में सड़क पर यही हाल रहता है। बावजूद इसके प्रशासन ध्यान नहीं देता है। उन्होंने मांग की कि दबोह के निकट मार्ग की मरम्मत करवाई जाए। उधर, एक सप्ताह से हो रही बारिश से किसानों को राहत मिली है। किसान सोहन सिंह, बलबीर सिंह, गोपाल दास, राज कुमार आदि ने बताया की पहले बिजली कटौती से किसान परेशान थे। उनके मोटर पंप तक नही चल पा रहे थे। इससे धान की फसल बिना पानी के सूख रही थी। अब बारिश से राहत मिली है
दबोह गांव के निकट नाले से मलबा आता है बारिश होने पर मलबा मार्ग पर पहुंच जाता है। इसे उठाने के लिए मशीन उपलब्ध रहती है। अब यहां एक पुली के लिए योजना बनाकर भेजी जाएगी।
विजय कुमार, कार्यकारी अभिंयता, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग, सांबा
-
बारिश से मौसम में बदलाव आया है। कई बीमारियों से निजात मिली है। तापमान के नीचे जाने से मच्छर में भी कमी आएगी। धूल से होने बाली बीमारियों से भी राहत मिलेगी।
डॉ. मोहिंद्र, अधीक्षक, जिला अस्पताल।