फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से अपडेट नहीं हुई इस विभाग की साइट

Tue, 16 Dec 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि राज्य परिवहन विभाग की वेबसाइट के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पिछले चार वर्षों में विभाग ने किसी को भी ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किया है। नए वाहनों का पंजीकरण भी नहीं हुआ। न ही नए रूट परमिट दिए गए और न वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए गए।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2010 के बाद से परिवहन विभाग ने अपनी वेबसाइट को अपडेट ही नहीं किया है। विभाग ने सिर्फ अपने अधिकारियों के नाम अपडेट किए हैं। इसके अलावा सांख्यिकी सूचना जानकारी भी अपडेट नहीं है।

जानकारी के अनुसार सांख्यिकी सूचना के विकल्प में हर साल पंजीकृत होने वाले वाहनों, जारी होने होने वाले फिटनेस सर्टिफिकेट और ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी को आंकड़ों सहित दिया गया है। लेकिन यह आंकड़े 2010 के बाद से अपडेट नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


यदि किसी को जानकारी लेनी हो तो उसे जानकारी नहीं मिल पाती। इसे लेकर परिवहन विभाग की आयुक्त दिलशाद खान से बात की गई। उन्होंने कहा कि उनको इसके बारे में जानकारी नहीं थी। एक दो दिन में ही इसको अपडेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें