बाड़ी ब्राह्मणा। 45 साल के बाद बीरपुर से जम्मू की बस सर्विस शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बीरपुर निवासियों की लंबे समय से मांग थी और इसके लिए वह जद्दोजहद करते रहते थे कि बीरपुर से जम्मू के लिए बस सर्विस शुरू की जाए। उन्होंने आरटीओ से लेकर प्रशासन के अनेक अधिकारियों से गुहार लगाई। काफी लंबे समय के बाद उनकी इस मांग को पूरा कर दिया गया है। शुक्रवार को वीरपुर से जम्मू के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस मौके पर अपर बीरपुर की सरपंच बिना जमवाल का कहना है कि वीरपुर निवासियों के लिए जम्मू जाने के लिए पहले दो से तीन गाड़ियां बदलनी पड़ती थी, लेकिन अब सीधा वीरपुर से ही जम्मू के लिए लोग जा सकेंगे। लोगों को ज्यादा सहूलियत मिल सकेगी। संवाद