फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खडे1 बेतरतीब ट्रक दे रहे हादसों को न्यौता

विज्ञापन
सांबा कस्वा के हाइवे के दोनों किनारों पर बेतरतीबी खड़े वाहन हादसों को न्योता देते ट्रक
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के हाईवे पर कश्मीर की ओर जाने वाले ट्रकों के बेतरतीब खडे़ रहने से हादसे होने की आशंकाएं बढ़ रही हैं। जबकि जिला प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता अमन गुप्ता, नीलम सिंह संबयाल, कमल भट्टी, विकेश अंबा आदि ने बताया की कश्मीर की ओर जाने वाले ट्रक चालक कस्बे के हाईवे पर खड़े कर देते हैं। यही नहीं ट्रक चालक वाहन को बेतरतीब ढंग से खडे़ कर देते हैं, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। हाईवे के दोनों ओर ट्रक खडे़ कर दिए जाते हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं। इस बाबत उन्होंने जिला प्रशासन से भी अपील की, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। आज भी हाईवे के दोनों किनारों पर बेतरतीब ट्रक खडे़ देखे जा सकते हैं। यातायात पुलिस की ओर से भी उन्हें कहीं अन्य जगह खडे़ करने के बारे में नहीं कहा जा रहा है। इससे हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें