फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली जाती देखी रोडवेज बस मंत्री ने रोककर वापिस भेजी

Fri, 25 Dec 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी के लिए टूर पर निकले परिवहन मंत्री का गुस्सा तब सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब उन्होंने राज्य परिवहन निगम की जम्मू से कंडी बकोरी जाने वाली एक बस को एक यात्री को बिठा कर चलते हुए देखा।
विज्ञापन


जांच कर पाया गया कि बिठाया गया यात्री भी स्थानीय था। इस पर मंत्री ने तत्काल बस को बीच सड़क पर रोक लिया और चालक को कड़ी फटकार लगाई।

निगम के एमडी को निर्देश जारी कर दिए कि ऐसी कोई भी बस सड़क  पर नहीं दिखनी चाहिए, जो एक यात्री के लिए चलाई जाए।

खुद परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार मंत्री वीरवार को दोपहर अखनूर के चौकी चौरा के पास पहुंचे।

वहां उन्होंने 19 सीटर एसआरटीसी की बस (जेके02वाई, 0577) को देखा। इसमें एक यात्री को देख मंत्री ने अपने काफिले को रोकने के लिए कहा।

इसके बाद मंत्री ने बस को रोका और खुद बस में जाकर जांच की। इसमें बैठे एक यात्री से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह भामला तक जाएगा और वहीं का रहने वाला है।

इस पर मंत्री ने चालक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब जम्मू से कंडी तक 200 किलोमीटर बस एक यात्री को लेकर जाएगी तो इससे निगम को फायदा कहां होगा।

मंत्री ने उसी वक्त बस को जम्मू वापस भेज दिया। निगम के प्रबंधक निदेशक जीए सोफी को मंत्री ने फोन कर कहा कि जम्मू से राजोरी और पुंछ के लिए चलने वाली कोई भी बस ऐसी हालत में नहीं दिखनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि निगम की कई बसें बिना यात्रियों के भी चल पड़ती हैं, जो निगम के नुकसान की सबसे बड़ी वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें