फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जिलों के लिए पहले दिन नहीं दौड़ी बसें, आज से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले जिलों के बीच निजी बस ऑपरेटरों को बसें चलाने की अनुमति मिलने के बाद भी पहले दिन बसें नहीं चलाई जा सकी हैं। ट्रांसपोर्टर शुक्रवार से तय मार्गों पर बसों का परिचालन करेंगे। प्रदेश में चार महीने के लंबे समय बाद निजी बसों को अंतरजिला मार्गों पर चलने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर ने कहा कि सरकार की ओर से जारी निर्देश के बाद शुक्रवार से बसों को चलाने की तैयारी कर ली गई है। अंतरजिला मार्गों पर शुक्रवार से निजी बसें चलेंगी। परिवहन विभाग ने बुधवार को जारी आदेश में जम्मू से कठुआ, सांबा, राजोरी, पुंछ, उधमपुर के लिए निजी बसों को चलाने की अनुमति दी है। हालांकि, ग्रीन जोन वाले डोडा, किश्तवाड़ और रेड जोन वाले रामबन के लिए फिलहाल सरकारी बसें ही चलेंगी। वहीं अंतरजिला मार्गों पर जेकेएसआरटीसी की बसें नियमित रूप से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें