फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया के आदर्श गांव आल्हा को परिवहन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के आदर्श गांव आल्हा को परिवहन विभाग की तरफ से सौगात दी गई है। लोगों की पुरानी मांग को पूरा किया गया है। विधायक राजीव भगत ने सोमवार को आल्हा से जम्मू के लिए आरटीसी बस सर्विस का उद्घाटन किया है। आदर्श गांव आल्हा से कोई भी बस सेवा जम्मू के लिए नहीं है। जिसके चलते लोगों को परिवहन की समस्या से जूझना पड़ा है। क्षेत्र के लोग पुराने समय से बस सर्विस की मांग करते रहे हैं। जिसके चलते विधायक राजीव भगत ने आदर्श गांव आल्हा के लोगों को परिवहन में राहत की सांस मुहैया की है। आल्हा से बस गांव जोइयां, कठार, शिबू चक, पंडोरिया, बिश्राह,सिहोड़ा,वाय कुंजवानी से होकर जम्मू पहुंचेगी। क्षेत्र के 50 गांव को आरटीसी बस सर्विस का फायदा मिलेगा। विधायक राजीव भगत ने बताया कि 275 नई ई-बस जम्मू पहुंचने वाली है। जम्मू ई-बसें पहुंचते ही आदर्श गांव आल्हा के लिए ई-बस सर्विस शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक राजीव भगत द्वारा दी गई सौगात की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें