सीमावर्ती खौड़ क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक शरीर का चेकअप करवाने के लिए समाजसेवी संस्था इंडियन गर्ल फाऊंडेशन की तरफ से एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका लाभ उठाते हुये क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने शरीर की जांच करवा कर मुफ्त दवाईयां भी ली। शिविर में जम्मू से आई डाक्टर श्रुति ने लोगों को जागरूक करते हुए बीमारियों के संबंधी कईं तरह की जानकारियां दी और इस दौरान उन्होंने लोगों को बिमारियों की निशानियां भी बताई। वहीं डाक्टर श्रुति ने बताया कि सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों को जागरूक करना और उनका इलाज करना मुझे बहुत ही अच्छा लगता है। आज के खौड़ में आयोजित चिकित्सा शिविर का आयोजन खौड़ व्यापार मंडल के चेयरमैन रोहित महाजन की देखरेख में किया गया। वहीं मेडिकल शिविर का लाभ उठा चुके बोध राज, , निखिल कुमार, पूरण चंद तथा प्रकाशो देवी ने बताया की डाक्टर श्रुति ने हमें आज कईं तरह की बिमारियों के प्रति जागरूक किया है। लोगों ने रोहित महाजन का आभार जताते हुये कहा की हम लोग रोहित महाजन के आभारी हैं जिनकी तरफ से खौड़ में इस मेडिकल चैकअप कैंप का आयोजन करवाया और जिसमें हमें मुफ्त दवाई भी मिली। इस मौके पर बॉर्डर एक्शन कमेटी खौड़ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भाऊ, सीजी केसी सी मेहता सहित क्षेत्र के कईं लोग उपस्थित रहे।