फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी वाहनों से लोगों को करनी पड़ी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों के चक्का जाम से लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। बुधवार को कोई भी यात्री वाहन नहीं चला। बस स्टैंड और अन्य जगहों पर यात्री वाहन खड़े रहने से लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल के दौरान किसी भी यात्री वाहन के नहीं चलने पर लोग निजी वाहनों के अलावा दोपहिया वाहन से आवाजाही करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बिलावर ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान रविंद्र सिंह बलौरिया ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमतों से वाहन मालिकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सरकार जल्द यात्री किराए में बढ़ोतरी करे। उन्होंने कहा कि पहले छह महीने लॉकडाउन के चलते यात्री वाहन मालिक परेशान रहे। सरकार लॉकडाउन की अवधि का पैसेंजर टैक्स, टोल टैक्स माफ करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो ट्रांसपोर्टर हड़ताल को बढ़ाने पर मजबूर होंगे। ट्रांसपोर्टरों पर दोहरा कानून लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द ही सरकार यात्री किराए में बढ़ोतरी नहीं करेगी, तो आने वाले दिनों में कड़ा रुख अपनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें