गांधीनगर के विधायक कविंद्र गुप्ता ने कहा है कि केंद्र में भाजपा की अगुवाई में एनडीए सरकार लोगों को पारदर्शी जनहित वाली सरकार मुहैया करवा रही है। रियासत में भी भाजपा पारदर्शी सरकार मुहैया करवाएगी। बाबलियाना, गंग्याल, वीर नगर में संबोधित करते हुए कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए अफसरशाही को रोल माडल बनना होगा।