फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए ट्रांसपेरेंसी पोर्टल

Fri, 14 Apr 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ऑनलाइन शिकायत - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को जनरल जोरावर सिंह सभागार में खाद्य, उपभोक्ता मामलों एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (एफसीएसएंडसीए) के ट्रांसपेरेंसी पोर्टल का लांच किया।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह,  खाद्य मंत्री चौधरी जुल्फकार अली, वित्त राज्य मंत्री अजय नंदा की मौजूदगी में लांच हुए पोर्टल से उपभोक्ता अपनी शिकायतें विभाग तक सरलता से पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा राशन का आनलाइन वितरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने पोर्टल की शुरुआत करने के बाद कहा कि विभाग के प्रति लोगों का रवैया पूर्व में अच्छा नहीं था, लेकिन मंत्री व विभागीय अधिकारियों ने विभाग में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए जो पग उठाए हैं, वह सराहनीय हैं। खासतौर से डिजिटल मोड में विभाग की गतिविधियों को किया गया है उसको अन्य विभागों को भी अनुसरण करना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह व अन्य मंत्रियों से भी कहा कि वह अपने विभागों में भी डिजिटलीकरण को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में भले ही अभी तक जम्मू कश्मीर पीछे है, लेकिन इसमें तेजी लाई जाएगी। डा. निर्मल ने कहा कि खाद्य, उपभोक्ता मामलों एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (एफसीएसएंडसीए) ने डिजिटलीकरण व कार्य में पारदर्शिता लाने की तरफ जो कदम उठाया है उसके बेहतर नतीजे सामने आएंगे। 

जुल्फकार ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने विभाग के प्रति लोगों की सोच को बदला है। रियासत में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू किया गया है। रिकार्ड का डिजिटलीकरण का कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि पोर्टल को लांच कर विभाग ने पारदर्शिता की तरफ बड़ा कदम उठाया है। नंदा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त डा. पवन कोतवाल, आईजी एसडी सिंह, विभाग के सचिव शफीक रैणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें