संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। मुंसिफ कोर्ट स्थित बाजार में एक हफ्ते में दूसरी बार बिजली का ट्रांसफार्मर जलने से दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैँ। इसको लेकर विभाग के प्रति रोष जताया है।
बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनदेव सिंह का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से दुकानदारों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के बारे में कहा जाता है। वहीं पांच दिन पहले बाजार में लगाया ट्रांसफार्मर बीते शुक्रवार को दोबारा जल गया। उसे 24 घंटे बाद भी नहीं बदला गया। इससे सभी परेशान हैं। दुकानदार शार्प डोगरा ने कहा कि एक तरफ सभी उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं, तो वहीं बिजली न होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं विभाग आंखें मूंदे हुए हैं। विभाग के संबंधित जेई से उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई थी। लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसकी वजह से पांच दिनों में दूसरी बार ट्रांसफार्मर जल गया।
दुकानदार तिलक राज ने कहा कि बिजली विभाग नियमित बिलों का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं की भी अनदेखी कर रहा है।