फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में 1200 से अधिक एमबीबीएस की सीटों पर दस अगस्त के बाद काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में 1200 से अधिक एमबीबीएस की सीटें हैं। इनके लिए नीट काउंसलिंग दस अगस्त के बाद शुरू हो सकती है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बोपी) काउंसलिंग कराएगी। इसके लिए जम्मू और श्रीनगर में केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में नीट की परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों की आधिकारिक सूची अब तक बोपी को नहीं मिली है। अगले सप्ताह तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से परिणाम सूची आएगी। इसके बाद बोपी काउंसलिंग के लिए तिथि घोषित करेगी। दस अगस्त के बाद ही काउंसलिंग शुरू हो पाएगी। शुक्रवार को बोपी के अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें नीट काउंसलिंग की प्रक्रिया को शुरू करने से पहले जरूरी तैयारियाें पर चर्चा हुई।
प्रदेश में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस की 180-180 सीटें हैं। वहीं शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (स्किम्स) में 125। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा में 100, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज उधमपुर में 100, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजोरी 100, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ 100, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हंदवाड़ा 100, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बारामुला 100, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग 100, एम्स विजयपुर में 62 एमबीबीएस की सीटें हैं। बता दें कि इस जम्मू-कश्मीर के 40 हजार विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें