अशोक निदेशक वित्त कौशल विकास बने
जम्मू। जम्मू-कश्मीर वित्त विभाग में 37 अधिकारियों के तबादले, नियुक्तियां और अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विभाग के प्रधान सचिव संतोष डी वैद्य की ओर से जारी एक आदेश में अशोक कुमार को निदेशक वित्त जेएंडके कौशल विकास एवं युवा सेवा एवं खेल विभाग बनाया गया है। यासिर शरीफ को ट्रेजरी अधिकारी सदर ट्रेजरी जम्मू, जितेंद्र पंडिता को ट्रेजरी अधिकारी नागरिक सचिवालय बनाया गया है।
दिलावर सिंह को चीफ अकाउंट ऑफिसर जेएंडके खेल परिषद, मनोहर लाल को एफए/सीएओ प्रधान मुख्य संरक्षक वन, मदन लाल को ट्रेजरी अधिकारी व अतिरिक्त ट्रेजरी तालाब तिल्लो, प्रीतपाल सिंह को एफए/सीएओ बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेस एग्जामिनेशन यूटी, सोनिका शर्मा को सीएओ जेएंडके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धीरज जंडियाल को ट्रेजरी अधिकारी उधमपुर, मोहम्मद रमीज खान को सीएओ समग्र जेएंडके, मोहम्मद अशरफ इकबाल को चीफ अकाउंट ऑफिसर जीएमसी राजोरी बनाया गया है। इसी तरह अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।