फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: योजना विकास व निगरानी विभाग में 63 उपनिदेशक और सहायक निदेशक बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। योजना विकास व निगरानी विभाग में 63 उपनिदेशक और सहायक निदेशक स्तर के अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां की गई हैं। इनमें डाॅ. मोनिका को स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू, सुरेश कुमार को मुख्य अभियंता (आरएंडबी) पीडब्ल्यूडी जम्मू कार्यालय, भारत भूषण भगत को मंडलायुक्त कार्यालय जम्मू, ज्योति को निदेशालय उपभोक्ता मामले व जन वितरण जम्मू बनाया गया है। योजना विकास व निगरानी विभाग के सचिव मोहम्मद एजाज की ओर से जारी एक आदेश में ममता शर्मा को पशुपालन निदेशालय जम्मू, निसार अहमद मांडलो को श्रम व रोजगार विभाग, मुद्दसिर याकूब जरगर को इकनाॅमिक्स स्टैटिक्स निदेशालय जेएंडके, बिलाल रशीद को नागरिक उड्डयन विभाग के योजना सेक्शन, रवि कुमार को कौशल विकास के निदेशालय, वसीम राजा को फ्लोरीकल्चर विभाग के योजना सेक्शन, मोहम्मद फारूक शाह को योजना विकास व निगरानी विभाग नागरिक सचिवालय, ललित भट्ट को विद्युत विकास विभाग, मोहम्मद इकबाल को लोक निर्माण विभाग नागरिक सचिवालय, चमन लाल को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, शौकत अहमद कौल को स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर, फैयाज अहमद शेख को समाज कल्याण विभाग, दिव्य महाजन को हार्टिकल्चर निदेशालय जम्मू, कर्ण सिंह को नगर निगम जम्मू कार्यालय, रवींद्र सिंह सलाथिया को युवा सेवा एवं खेल विभाग नागरिक सचिवालय में भेजा गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को नई नियुक्ति वाले स्थानों पर भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें