- नवीद अहमद शाह को डीएसपी ट्रैफिक रामबन का सौंपा पदभार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस विभाग में 34 डीएसपी के तबादले किए गए हैं। डीजीपी आरआर स्वैन ने जम्मू और कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों में तैनात डीएसपी को एक जिले से दूसरे में भेजा है। डीएसपी काकपोरा का एसआईए जम्मू में तबादला किया गया है। डीएसपी जेकेएसपी 14 बटालियन नवीद अहमद शाह को डीएसपी ट्रैफिक रामबन का नया पदभार सौंपा है।
डीएसपी आईआर 22 बटालियन मोहम्मद उसमान को सोपोर, एसडीपीओ त्राल मूबिशर रसूल को डीएसपी आईआर चौथी बटालियन में भेजा है। एसडीपीओ डीएच पोरा डॉ. शौकत अहमद भट को डीएसपी पीसीआर श्रीनगर, फ्राॅज अहमद शाह को डीएसपी जेकेएपी 13वीं बटालियन में भेजा है। जफर मेहंदी को डीएसपी जेकेएपी छठी बटालियन, मंसूर आयाज को डीएसपी जेकेएपी सातवीं बटालियन, मोहम्मद नवाज खांडे को डीएसपी मुख्यालय पुलवामा, जोनल पुलिस मुख्यालय में तैनाती का इंतजार कर रहे रोहित चडगल को डीएसपी डीएआर रियासी भेजा गया है। खालिद अशरफ को पीसी अनंतनाग, मनोज कुमार पीसी बांदीपोरा, काजी शम्स उल मुजफ्फर को डीएसपी सुरक्षा कश्मीर यूनिवर्सिटी भेजा है। सुहेल ऋषि को त्राल, जोनल पुलिस मुख्यालय में तैनाती का इंतजार कर रहे अजय आनंद को डीएसपी मुख्यालय डोडा, लितीफ अहमद खान को डीएसपी जेकेएपी की 13वी बटालियन में भेजा है।
एजाज अहम शाह को डीएसपी जेकेएपी की नौवीं बटालियन, दीपक तुलसी को डीएसपी सीआईसीई जम्मू, मोहम्मद असलम को डीएसपी ट्रैफिक कुलगाम, राजीव रैना को डीएसपी पीसी काकपोरा, फारूख अहमद एसडीपीओ पहलगाम, तरुण सिंह डीएसपी एसटीसी श्रीनगर, पवन शर्मा को राजोरी-पुंछ रेंज का एसओ, शरत चंद्र सिंह को डीएसपी पीसीआर जम्मू भेजा है। एसडीपीओ अठोली प्रह्लाद कुमार को डीएसपी मुख्यालय उधमपुर भेजा है। अजय कुमार डीएसपी पीसी बारामुला, जावेद अहमद डीएसपी पीसी क्रेरी, चंचल सिंह को पीसी हतीपोरा कुलगाम भेजा है। गंजफर सैय्यद लोन डीएसपी 11 बटालियन, दलजीत सिंह एसडीपीओ डीएच पोरा, कुलदीप राज डीएसपी मुख्यालय अनंतनाग, डीएसपी मुख्यालय उधमपुर गुरमीत सिंह को आईआर 22वीं बटालियन में भेजा है। विजय सिंह को आईआर आठवीं बटालियन और डीएसपी मुख्यालय डोडा से रविंद्र सिंह का अठोली में तबादला किया है।