-राजेश्वर सिंह दोमाना, राजेश जसरोटिया त्रिकुटा नगर, परवेज सज्जाद नगरोटा, राकेश सिंह बिश्नाह के थानेदार नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला पुलिस में थाना स्तर पर शुक्रवार बड़े स्तर पर तबादले हुए। जिले के 18 इंस्पेक्टरों समेत 37 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में इंस्पेक्टर रजा अली को पीर मिट्ठा थाना, राजेश्वर सिंह को दोमाना, राजेश जसरोटिया को त्रिकुटा नगर थाने का एसएचओ लगाया गया है।
इसी तरह, परवेज सज्जाद को नगरोटा, सुनील कुमार जानीपुर, ब्रहमदेव सिंह सिटी पुलिस स्टेशन, सुनील कुमार घरोटा, निशांत गुप्ता झज्जर कोटली, राकेश सिंह बिश्नाह पुलिस स्टेशन के एसएचओ बनाए गए हैं। वहीं इंस्पेक्टर आबिद हुसैन, अर्जुन मगोत्रा, विजय शर्मा, जोगिंदर सिंह, सुशील चौधरी, मुस्ताज अहमद, सुनील दत्त, सुमित शर्मा को जिला पुलिस लाइन, एजाज अहमद को पुलिस कंट्रोल रूम जम्मू भेजा गया है।
सब इंस्पेक्टर फरमीन चौधरी को महिला पुलिस स्टेशन जम्मू का एसएचओ बनाया गया है। मंदीप कौर को एसएमजीएस पुलिस चौकी, सब इंस्पेक्टर अमित रोशन को मनवाल पुलिस चौकी, मनोज कुमार हरी मार्केट पुलिस चौकी, मोहम्मद इलियास को गुज्जर नगर पुलिस चौकी, पुरुषोत्तम कुमार नरवाल पुलिस चौकी, संजीव शर्मा रेजीडेंसी पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
करनैल सिंह को सतवारी जांच अधिकारी, प्रिंस जसरोटिया सैनिक कालोनी पुलिस चौकी, गुरविंदर सिंह पंजतीर्थी पुलिस चौकी, मन सिंह सरवाल पुलिस चौकी, सुशील कुमार बिश्नाह जांच अधिकारी, अरुण शर्मा अखनूर पुलिस स्टेशन जांच अधिकारी, एएसआई रबिंदर भूषण चकरोई और कुलदीप राज सई पुलिस पोस्ट के इंचार्ज बनाए गए हैं।
कई इंस्पेक्टरों के रेंज बदले
पुलिस महकमे की ओर से एक अन्य आदेश में कई इंस्पेक्टरों के रेंज बदले गए। इंस्पेक्टर आबिद हुसैन को जम्मू सांबा कठुआ रेंज से राजोरी पुंछ रेंज, ताहिर युसुफ को जम्मू सांबा कठुआ रेंज, पुषपिदंर सिंह को जम्मू सांबा कठुआ रेंज, सुमित मगोत्रा को उधमपुर रियासी रेंज, जसबिंदर सिंह को जम्मू सांबा कठुआ रेंज भेजा गया है।