फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सलाहकार भटनागर ने एमए स्टेडियम जम्मू में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया, अर्पित किए श्रद्धा सुमन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर एमए स्टेडियम में ध्वजारोहण किया।
इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी), जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस (जेकेएपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), वन सुरक्षा बल, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा, एनसीसी व विभिन्न स्कूल टुकड़ियों, ब्रास और पाइप बैंड तथा बैंड ट्रूप्स की टुकड़ियों से सलामी ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के इतिहास और विरासत को प्रदर्शित करने और विविधता में एकता को दर्शाते कार्यक्रम पेश किए गए। सलाहकार ने जम्मू-कश्मीर के स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षा बलों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिन्होंने देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पिछले पांच वर्षों में एक नए युग का उदय देख रहा है। शांति, प्रगति, सद्भाव, समृद्धि और विकास की दिशा में यात्रा की है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर तेजी से जीवन के सभी क्षेत्रों में व्यापक विकास की ओर बढ़ रहा है। बाद में राष्ट्रगान गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सलाहकार द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद जम्मू- राजौरी जुगल किशोर शर्मा, जिला विकास परिषद (डीडीसी) अध्यक्ष भारत भूषण, मंडलायुक्त रमेश कुमार, एडीजीपी जम्मू आनंद जैन, उपायुक्त जम्मू सचिन कुमार वैश्य और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


सलाहकार भटनागर ने जम्मू में एट होम रिसेप्शन का किया आयोजन
जम्मू। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने कन्वेंशन सेंटर जम्मू में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सिलसिले में एट होम रिसेप्शन की मेजबानी की। सलाहकार ने उपस्थित लोगों के साथ बातचीत की और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मंडलायुक्त रमेश कुमार, एडीजीपी जम्मू आनंद जैन, उपायुक्त जम्मू सचिन कुमार वैश्य और पूर्व विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें